Saturday, September 15, 2007

aatankwadi kaun

आतंकवादी कौन

इस लफ़्ज़ के साथ आप किन-को शामिल करना चाहेंगे? मेरे ख्याल मे बहुतों का जवाब होगा ओसामा और उसकी तरह के मुसलमान जीनों ने हजारों लोगो कि जाने ली है| दूसरी ओर बहुत सारे ओसामा को इमाम के बराबर और बुश और उसके साथियों को अफग़ानिस्तान और इराक के खिलाफ जंग लड़ने को एक घिनौना जुर्म मानते है| मेरे लिस्ट मे ये दोनो शामिल तो हे ही मगर इनके साथ वे तमाम नेताओं भी शामिल है जो हर देश मे है, और जो रोज़ आम आदमी कि जिंदगी से खेलते है| ये तमाम लोग एक बड़ा ही खतरनाक खेल खेल्ररहे है जिसमे वे फितरती तारीख़े से चंद लोगो को अपना मोहरा बनाते है और उन्हे अपना हथियार बनाकर बेगुनाहों के खिलाफ इस्तेमाल करते है|
ये काफी सदियों से चले आ रहा है लेकिन हम इनके ना पाक इरादों से अनजान है और अगर जानते भी हे तो अनजान बने रहने कि कोशिश करते है| कौन जुटा है और कौन ज्यादा जुटा है ये अपना अपना नज़रिया है| अगर सीधी उंगली से घी नही निकलता तो उंगली ठेड़ी करनी पड़ती है|

No comments: