Saturday, November 3, 2007

सिक्किम कोन्तिनुएद्

राजधानी : इस राज्य की राजधानी गंगटोक है, जो कि समुद्रतल से 5,840 मीटर की ऊँचाई पर है।

जिला मुख्यालय : राज्य के चार जिलों में उत्तर में मागन, दक्षिण में नामची, पूर्व में गंगटोक और पश्चिम में ग्यालसिंग जिला मुख्यालय हैं।

जनसंख्या : 4, 56,000
भाषाएँ : नेपाली, अँग्रेजी, हिन्दी, भूटिया (सिक्किमी), भूटिया (तिब्बती), लेपचा और लिम्बू भाषाएँ बोली जाती हैं।

मौसम : प्रतिवर्ष जनवरी-फरवरी के दौरान तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है। मौसम सर्दी का रहता है। मध्य मार्च से लेकर मई के बीच ही सूर्य के दर्शन होते हैं। भारी मानसून आते रहने के कारण सिक्किम में ज्यादातर समय बरसात होती रहती है।

गर्मियों में अधिकतम तापमान : 28 डिग्री सेल्सियस
सर्दियों में निम्नतम तापमान : 0 डिग्री सेल्सियस
मुद्रा : भारतीय रुपया

निकटतम रेलवे स्टेशन : पश्चिम बंगाल का न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन यहाँ से 148 किमी दूर है। यह रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

निकटतम हवाई अड्डा : पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी का बागडोगरा हवाई अड्डा। यहाँ से कोलकाता, दिल्ली, गुवाहाटी और अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें हैं।

हेलिकॉप्टर सेवा : बागडोगरा हवाई अड्डे से गंगटोक के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी है। गंगटोक पहुँचने में मात्र 30 मिनट लगते हैं। यह सेवा सिक्किम के पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जाती है। उत्तरी सिक्किम, युमथांग और अन्य स्थानों के लिए टूर व उड़ानें भी विभाग संचालित करता है।

सड़क मार्ग : गंगटोक सड़क मार्ग से बंगाल के सिलीगुड़ी नगर से जुड़ा है, जो कि 114 किमी दूर है और यहाँ तक पहुँचने में चार घंटे लगते हैं। उल्लेखनीय है कि देश के उत्तर और उत्तर-पूर्व भागों को जोड़ने में सिलीगुड़ी एक महत्वपूर्ण नगर है। गंगटोक सड़क मार्ग से दार्जीलिंग और कलिमपोंग से भी जुड़ा है।

No comments: